– फतेहपुर कलेक्ट्रेट में दो मिनट मौन रख कर मृतक पर्यटकों को दी गई श्रृद्धांजलि
फतेहपुर । धर्म पूछकर गोली मारने वाले मजहबी दरिंदों द्वारा निरपराध पर्यटकों को गोली मारने वाले कायर आतंकवादियों एवं आतंकवाद के खिलाफ काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन कर मृत आत्माओं की शांति के लिए कलेक्टट गाँधी प्रतिमा के सामने मौन रखकर प्रार्थना की गई ।
आतंकवादियों के गोली के शिकार हए निरपराध लोगों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर आतंकवाद का कांग्रेसजनों द्वारा आज कलेक्टूट गाँधी प्रतिमा के सामने जम्मू कश्मीर पहलगाँव में कायर विरोध करते हुए सरकार से अपील की गई की देश की जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करें ।
जिसमे पूर्व महासचिव ब्रजेश मिश्रा आदित्य श्रीवास्तव मनोज सोनी ने संयुक्त बयान में कहा की धर्म पूछकर निरपराध लोगों को गोली मारने वाले कायर मजहबी दरिंदों हम भारतीय न ये तस्वीर भूलेंगे न तुम्हे माफ करेंगे तुम्हारी नापाक कब्रों तक तुम्हें ढूंढ़कर इस वहशीपन की सजा देंगे और ये काम हमारी सरकारी अवश्य करेगी और हम सरकार से अपील करते हैं कि इस वहशीपन का करारा जवाब दिया जाये हमे सरकार और अपनी सेना पर पूरा भरोसा है ।
मुख्य रूप से कैलाश द्विवेदी,राजू लोधी श्रवण गौड आशीष गौड, ओम प्रकाश कोरी अमित श्रीवास्तव साहब अली, मोईन चौधरी, आनंद सिंह गौतम,पंडित राम नरेश महाराज,विमल लोधी,छाया सिंह ,राजन तिवारी, दीपक श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे ।
