बिन्दकी/फतेहपुर । पहलगाम की घटना को लेकर लगातार लोगों में नाराजगी का माहौल है । जिसके चलते जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं । इसी क्रम में नगर में युवाओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और पाकिस्तान मुर्दाबाद आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए ।
नगर के गांधी चौराहे में मंगलवार की देर शाम पहलगाम की घटना के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूंका तथा पाकिस्तान मुर्दाबाद आतंकवाद मुर्दाबाद का नारा लगाया । बताते चलें कि कुछ दिन पहले जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने हमला करके निर्दोष 28 लोगों की हत्या कर दी थी तथा इस घटना में 20 से अधिक लोग गंभीर घायल हुए थे ।
इसी घटना के विरोध में मंगलवार की शाम को नगर के महरहा रोड स्थित राजकीय बस स्टॉप परिसर में भारी संख्या में युवक एकत्र हुए और पाकिस्तान मुर्दाबाद आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए गांधी चौराहे पहुंचे और वहां पर पाकिस्तान का पुतला फूंक दिया ।
इस मौके पर कल्लू शुक्ला सतीश त्रिपाठी अर्पित सिंह सनी राजपूत सूरज राजपूत दीपक द्विवेदी अंशु साहू आदित्य हर्षित द्विवेदी गोपाल सैनी उदय सैनी मनीष राजपूत राहुल सैनी श्रेयांश सिंह चंदेल पंकज यादव अनुज साहू निखिल राजपूत कुनाल रोहित दीक्षित सनी अतुल कुमार सहित तमाम युवक मौजूद रहे ।
