जहानाबाद/फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रिंद नदी में शौच क्रिया करते समय 45 वर्षीय अधेड़ की डूबने से मौत हो गई । पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्ट मार्टम हेतु फतेहपुर भेजा है । बकेवर थाना क्षेत्र के गांव बेंता क्योटरा निवासी 45 वर्षीय रामदास बुधवार को सुबह 6 बजे गांव के समीप स्थित रिंद नदी के किनारे शौच क्रिया के लिए गया हुआ था ।
बताया जाता है कि जब वह रिंद नदी में शौच क्रिया करते समय उसका पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी मे डूब गया । आस पास के खेतों में काम करने पहुंचे लोगों ने उसका शव उतराते देखा तो इसकी सूचना स्वजनों को दी तो हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भर कर पोस्ट मार्टम हेतु फतेहपुर भेजा है ।
