फतेहपुर । खागा तहसील के बुद वन ग्राम थोक रौतान में आज सुबह 9:00 बजे से कलश यात्रा का शुभारंभ अष्टादश भुज धारिणी भगवती मां दुर्गा की स्थापना स्वर्गीय फूल दुलारी देवी पत्नी इंद्रपाल सिंह की याद में स्थापित की गई ।
श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान महा यज्ञ का दिव्य प्रवचन कथा व्यास आचार्य पंडित गंगाराम भागवत रत्न चित्रकूट धाम वाले एवं वाटर वूमेन शिप्रा पाठक नर्मदा खंड के नेतृत्व में मुख्य यजमान ठाकुर संतोष कुमार सिंह एवं समस्त परिवार संबंधी आप और हम ने मिलकर यात्रा का शुभारंभ किया ।
यात्रा में 108 कलश लेकर महिलाओं द्वारा यात्रा निकाली गई । जिसमें कलश के ऊपर नारियल एवं एक वृक्ष रख कर यात्रा प्रारंभ हुई पूरे गांव का भ्रमण एवं देव स्थानों से मिलाप कर यात्रा पुनः माता के मंदिर वापस कलश रखे गए । उसके उपरांत लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और दोपहर बाद लगभग 3:30 से शाम 7:00 बजे तक कथा उद्बोधन पंडित गंगाराम के द्वारा किया गया । जिसे सुनकर श्रोता आनंदित हो उठे ।
आयोजक प्रोफेसर हरिशंकर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में आमंत्रित दिव्य विभूतियां जैसे महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 अनंत विभूषित परम पूज्य देवी मां शिवांगी नंद गिरी भोपाल,महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 अनंत विभूषित आचार्य स्वामी चित् प्रकाश शास्त्री वृंदावन,महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 महंत डॉक्टर स्वामी महेश योगी अयोध्या,स्वामी महेश मुनि उदासीन पोरबंदर मौजूद रहेंगे ।
इस मौके पर आज सूबेदार उमाशंकर सिंह उप निरीक्षक प्रतीक सिंह डॉक्टर के एम मंडरकर(महाराष्ट्र) डॉक्टर बी आर शर्मा (महाराष्ट्र) लखनऊ से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर संकाय के सदस्य एवं शोध छात्र एवं छात्राओं ने भी हिस्सा लिया । इस मौके पर इंस्पेक्टर हेमंत मिश्रा भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे ।
