बिन्दकी/फतेहपुर । दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में कुल तीन लोग घायल हो गए जिनको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए दो लोगों को प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया । उधर तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर घायल हो गया ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली बिन्दकी क्षेत्र के अंतर्गत बिन्दकी भवानीपुर मार्ग में जय गुरुदेव मंदिर के समीप बाइक व साइकिल में टक्कर हो गई । जिसके चलते साइकिल सवार रामलाल उम्र लगभग 60 वर्ष निवासी डीघ कोतवाली बिन्दकी तथा बाइक सवार वीरेंद्र कुमार उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी ग्राम जबरापुर कोतवाली बिन्दकी फतेहपुर दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । चिकित्सक ने दोनों की हालत समीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
उधर कोतवाली बिन्दकी क्षेत्र के अंतर्गत भवानीपुर तथा डीघ बंबा मोड़ के बीच पेट्रोल पंप के निकट का शनिवार की दोपहर करीब 12:00 तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक से गिर कर युवक धर्मेंद्र उम्र 22 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राम सिंह निवासी घेरवा कोतवाली बिन्दकी फतेहपुर घायल हो गया दुर्घटना के बाद हड़कंप मचा रहा । गंभीर घायल युवक धर्मेंद्र को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया ।
इस मामले में परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र बाजार करने बिन्दकी कस्बे आया था और बाजार कर वापस अपने गांव घेरवा जा रहा था तभी रास्ते में दुर्घटना में गंभीर घायल हो गया ।
