फतेहपुर । ताइक्वांडो एसोशिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा व उपाध्यक्ष प्रखर शुक्ला ने समस्त सदस्यों की सहमति से ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के चेयरमैन पद पर जीपी मिश्रा को पुष्पगुच्छ देकर मनोनीत किया ।
अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के नवनियुक्त चेयरमैन जीपी मिश्रा को बधाई शुभकामनाएं देते कहा की खेल को बढ़ावा देने की दिशा में नवनियुक्त चेयरमैन का योगदान व मार्गदर्शन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ।
वही उपाध्यक्ष प्रखर शुक्ला ने बधाई शुभकामनाएं देते कहा जीपी मिश्रा ने पूर्व में भी ताइक्वांडो खेल को सराहनीय सहयोग प्रदान किया है,एसोसिएशन में इनकी भूमिका अति महत्वपूर्ण साबित होगी ।
