फतेहपुर । ग्राम सहिमलपुर ब्लॉक अमौली बिन्दकी फतेहपुर स्थित शोभन सरकार आश्रम मन्दिर में सन् 1997 ई० से अनवरत होने वाली प्रति वर्ष वैशाख माह की शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि को आयोजित होने वाले भन्डारे की प्राचीन परम्परा के तहत इस वर्ष भी हिन्दू,सनातन धर्म की परम्परा के अनुसार अखण्ड रामायण पाठ,आरती,हवन पूजन,प्रसाद वितरण,भन्डारे का आयोजन हुआ ।
धार्मिक अनुष्ठान,भन्डारे में समस्त ग्राम के वासियों का तन, मन,धन से पूर्ण निष्ठा सेवा भाव की धार्मिक भावना से सहयोग रहा । भन्डारे में समस्त ग्रामवासियों एवं रहगीरो ने दर्शन कर प्रसाद प्राप्त किया । मन्दिर के गर्भग्रह में भगवान श्री शंकर,श्री हनुमान जी,देवी तपेस्वरी विराजमान हैं ।
मन्दिर परिसर में ही संत श्री शोभन सरकार जी का आश्रम हैं । जिसमें संत श्री स्वामी सत्संगानंद जी, श्री स्वामी परमान्द जी, श्री स्वामी शोभन सरकार जी की प्रतिमा के विग्रह विराजमान हैं ।
ग्राम वासियों की मान्यता हैं कि देवी तपेस्वरी साक्षात् रुप से हमेंशा विराजमान रहती है और सभी भक्तों को दर्शन देकर उनके सारे मनोरथ पूर्ण करती हैं । बहुत दूर दूर से श्रृद्धालु यहाँ मन्दिर दर्शन को आते हैं एवं अपनी मन्नत मांगते हैं । मन्दिर परिसर में सैकड़ों की संख्या में माता-बहन,छोटे-छोटे बच्चे,पुरुष,वृद्ध उपस्थित रहे ।
सभी ने पूजा-अर्चना करके देवी देवताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं भन्डारे में प्रसाद प्राप्त किया एवं भन्डारे में प्रसाद परोस करके निस्वार्थ सेवा भाव करके पुण्य का कार्य किया ।
उपरोक्त धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में प्रमुख रुप से जन प्रतिनिधि विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, समाजसेवी धर्मेन्द्र मिश्र, सर्व समाज विकास समिति उ० प्र० के लेखा निरीक्षक सात्विक शुक्ला , ग्राम सभा सहिमलपुर प्रधान गौरव त्रिवेदी,अनन्तराम तिवारी, सुशील, आशुतोष,संजय,अंश शुक्ला,नीता शुक्ला,शार्विल शुक्लाआरोही मिश्रा, सोनी मिश्रा,रेनू, उमाकान्ती सहित कई श्रृद्धालु,भक्तजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
