बिन्दकी/फतेहपुर । घर से अचानक लापता किशोर का 96 घंटे बाद भी कोई पता नहीं लग सका । जब किशोर नहीं मिला तो उसके बाबा ने पुलिस को तहरीर दिया । पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है ।
नगर के मोहल्ला हजरतपुर ठठराही निवासी प्रखर यादव उम्र लगभग 17 वर्ष पुत्र देवेंद्र यादव उर्फ भुल्ली यादव 30 अप्रैल 2025 को शाम लगभग 7:00 बजे से घर से अचानक लापता हो गया । रात तक जब किशोर वापस घर नहीं आया तो परिजनों को चिंता सताने लगी परिजनों ने खोजबीन की लेकिन किशोर का कोई पता नहीं चला । इसके बाद से लगातार परिजन खोजबीन कर रहे हैं । लेकिन रविवार को दिन में करीब 7:00 बजे तक यानी लगभग 96 घंटे बीत जाने के बावजूद किशोर का कोई पता नहीं चला । जिस पर किशोर के बाबा फूल सिंह यादव ने पुलिस को तहरीर देकर नाती के लापता होने की सूचना दी है पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
