फतेहपुर । जिला सेवायोजन अधिकारी जिला अधिकारी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा 08 मई 2025 को प्रातः 11:00 बजे फतेहपुर प्राइवेट आईटीआई,मेधनपुर देवमई, फतेहपुर एवं 09 मई 2025 को प्रातः 11 बजे जन शिक्षण संस्थान, सिविल लाइन फतेहपुर में प्लेसमेन्ट शिविर व करियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा ।
प्लेसमेन्ट शिविर में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीयन करायें । शिविर में एलीमेन्ट्स कन्सल्टेन्ट प्रा.लि. नोएडा द्वारा द्वारा हाईस्कूल /इंटर /आईटीआई उर्तीण 18 से 30 वर्ष के पुरूष,महिला अभ्यर्थियों का वेतनमान रू 12000 प्रतिमाह व अन्य सुविधाए,शिवशक्ति एग्री टेक द्वारा इंटर उर्तीण, 20 से 30 वर्ष के पुरूष अभ्यर्थियों का वेतनमान रू 8500 व अन्य भत्ते प्रतिमाह एवं जी.डी. एक्स सिक्योरिटी कंपनी द्वारा सुरक्षा जवान हेतु हाईस्कूल उर्तीण,19 से 45 वर्ष के पुरूष जिनकी न्यूनतम लम्बाई 168 सेमी न्यूनतम वजन 55 किग्रा वेतन प्रति माह रू 15000 के लिये चयन सम्बन्धी कार्यवाही की जायेगी ।
