बिन्दकी/फतेहपुर । अधिवक्ता संघ बिन्दकी के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में कांटे के संघर्ष के बाद राजेंद्र मिश्रा अध्यक्ष पद पर आठ वोटो से विजई घोषित किए गए । वही सचिव पद पर लक्ष्मी सिंह गौतम ने 25 वोटो से विजय श्री हासिल की । विजई प्रत्याशियों को समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया और जमकर नारेबाजी की ।

गत 15 दिनों से आदर्श अधिवक्ता संघ चुनाव को लेकर गहमागहमी जारी थी । आज मतदान के पश्चात मतगणना प्रारंभ हुई 236 वोटो के सापेक्ष 232 मत डाले गए । पांच चक्र में मतगणना पूरी हुई ।
अंतिम चक्र में 232 वोटों की गिनती में –
अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशियों में –
रमा शंकर शुक्ल 49,
राजेन्द्र मिश्रा 71,
अश्वनी मिश्रा 49
कल्याण सिंह यादव 63 मत हासिल कर सके । जिसमें राजेंद्र मिश्रा आठ मतों के अंतर से विजई घोषित किए गए । इसी तरह सचिव पद पर तीन प्रत्याशी सुनील कुमार तिवारी 80 ,लक्ष्मी सिंह गौतम 105 व राकेश कुमार सोनकर 47 प्राप्त कर सके । इस तरह लक्ष्मी सिंह गौतम विजई घोषित किए गए उन्होंने 25 मतों से सुनील तिवारी को पराजित किया ।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही ढोल ताशा की धुन के बीच समर्थकों ने विजई प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लाद दिया और नारेबाजी करते हुए तहसील का चक्कर लगाते हुए लोगों का मुंह मीठा कराया ।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा व सचिव लक्ष्मी सिंह गौतम को निर्वाचन अधिकारियों आनंद शंकर वर्मा,सुरेशचंद तिवारी,बीरबल यादव ,राम सोनकर मोहम्मद हारुन आदि ने बधाई दी निर्वाचित पदाधिकारी ने अधिवक्ता हितों के लिए सतत संघर्ष करने और विकास के लिए तत्पर रहने का आश्वासन दिया । विजय प्रत्याशियों को बधाई देने वालों की लंबी फेहरिस्त है ।
