बिन्दकी/फतेहपुर । दो बाइकों की तेज टक्कर में चार लोग गंभीर घायल हो गए । दुर्घटना के बाद हड़कंप मच गया चारों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी में भर्ती कराया गया । चिकित्सा में चारों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया ।
जानकारी के अनुसार थाना कल्याणपुर क्षेत्र के अंतर्गत मवईया गांव के समीप शनिवार को दिन में करीब 11 बजे दो बाईकों में तेज टक्कर हो गई ।
दुर्घटना में एक बाइक में सवार मोहित मौर्या उम्र 32 वर्ष तथा पहाड़ी उम्र 25 वर्ष दोनों निवासी कोरसम थाना कल्याणपुर जनपद फतेहपुर तथा दूसरी बाइक में सवार राजेश कुमार उम्र लगभग 35 वर्ष तथा अतुल कुमार उम्र लगभग 25 वर्ष दोनों निवासी ग्राम बरेठर बुजुर्ग कोतवाली बिन्दकी गंभीर घायल हो गए दुर्घटना के बाद हड़कंप मच गया । मौके पर भारी भीड़ लग गई । चारों घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी ले जाया गया ।
चिकित्सा में चारों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया । जानकारी के अनुसार चारों की हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल से कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया गया ।
