बिन्दकी/फतेहपुर । दीवाल में कपड़ा फैलाने के विवाद में नशे के बाद चाचा ने गाली गलौज करना शुरू किया । जिस पर उसके नाबालिक भतीजे ने चाचा के सिर पर डंडा से प्रहार कर दिया । जिसके चलते चाचा की मौके पर मौत हो गई इस मामले में मृतक के ससुर ने आरोपी किशोर तथा उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है । पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार किया है ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली बिन्दकी क्षेत्र के अंतर्गत नरैचा गांव में शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात को दीवाल में कपड़ा फैलाने के विवाद में नशे की हालत में सियाराम कुशवाहा उम्र लगभग 37 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रामू कुशवाहा अपने भतीजे संदीप पुत्र श्री राम को अप शब्द बोल रहा था । तभी नाबालिक संदीप ने अपने चाचा सियाराम कुशवाहा के सिर पर डंडे मार दिए जिसके चलते सियाराम कुशवाहा की मौके पर मौत हो गई ।
मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस गांव पहुंची । जीवित रहने की आशा पर सियाराम कुशवाहा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी लगभग ढाई बजे रात ले जाया गया जहा पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया । घटना की जानकारी मिलने पर फॉरेंसिक टीम भी गांव पहुंची । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस ने आरोपी भतीजे संदीप को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
इस मामले में मृतक सियाराम कुशवाहा के ससुर होरी लाल निवासी कुशारा बिन्दकी ने आरोपी 16 वर्षीय किशोर संदीप कुशवाहा तथा उसकी मां राम कली देवी के ऊपर मारपीट कर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है ।
जिसमें बताया हैकि दीवाल पर कपड़ा सुखाने को लेकर गाली गलौज देने के मामले में लाठी डंडों से दामाद सियाराम कुशवाहा तथा मेरी पुत्री यानी सियाराम कुशवाहा की पत्नी लक्ष्मी देवी उम्र 30 वर्ष के साथ मारपीट की गई । जिसमें मेरे दामाद सियाराम कुशवाहा की मौत हो गई है तथा घायल लक्ष्मी देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया ।
