बिन्दकी/फतेहपुर । रात में अपने घर के अंदर सो रही अधेड़ मूक बधिर महिला करंट के चपेट में आ गई । जिसके चलते उसकी मौत हो गई महिला द्वारा बोल न पाने के कारण वह आवाज भी नहीं लगा पाई । हालांकि जीवित रहने की आशा पर उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया । जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के शहजादीपुर गांव में शुक्रवार तथा शनिवार की मध्य रात को मुख बधिर अधेड़ महिला विमल सिंह उम्र लगभग 55 वर्ष पत्नी पंचम सिंह अपने घर के अंदर सो रही थी । घर में टीन शेड पड़ा हुआ है । ऊपर से बिजली का तार गया था । बिजली का तार टूट कर टीन शेड के ऊपर गिर गया था । जिसके चलते टीन साधने के लिए जमीन में लगे लोहे के पाइप में करंट आ रहा था । महिला विमला सिंह रात में लोहे के पाइप मे आ रहे करंट में चिपक गई । मूक बधिर होने के कारण वह आवाज नहीं लगा सकी । जिसके चलते उसकी मौत हो गई । शनिवार की सुबह लगभग 6:00 बजे घर के लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया । जीवित रहने की आशा पर महिला विमला सिंह का नाती सौरभ सिंह चंदेल लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा जहा पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया ।
