बिन्दकी/फतेहपुर । समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश उत्तम पटेल ने अपने कैंप कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनी । इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा देश आतंकवाद सहन नहीं करेगा उन्होंने कहा कि देश के सेना के द्वारा आतंकवाद को समाप्त करने के लिए जो ऑपरेशन सिंदूर चलाया जा रहा है । वह सराहनीय कार्य है । हर हाल में आतंकवाद जड़ से समाप्त होना चाहिए ।
नगर के ललौली रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय में फतेहपुर के सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल ने शनिवार को दोपहर करीब 12:00 बजे लोगों की समस्याएं सुनी । उन्होंने समस्याओं से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर समस्या जल्द हल करने की बात कही ।
इस मौके पर आतंकवाद समाप्त करने के लिए भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर सपा सांसद ने कहा कि किसी भी तरह का आतंकवाद हमारा देश सहन नहीं करेगा और आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेवा द्वारा जो प्रयास या कार्य किया जा रहा है । उसका हम स्वागत करते हैं । आतंकवाद समाप्त ही होना चाहिए ।
इस मौके पर सपा नेता महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा,गणेश वर्मा दयालू गुप्ता ,कमलेश वर्मा ,धर्म पाल सिंह पटेल ,अकरम गुड्डू,रामकृपाल सोनकर,मुकेश पटेल,लल्ला भाई,वीरेंद्र यादव,लाल सिंह,सुनील पाल , महंगू निषाद सही तमाम लोग मौजूद रहे ।
