बिन्दकी/फतेहपुर । अमिया देने से इनकार करने पर एक युवक को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया । पीड़ित युवक अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा और पुलिस से शिकायत किया । पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया और जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
बिन्दकी नगर के मोहल्ला मीरखपुर में अमिया देने से इनकार करने पर युवक दानिश उर्फ बच्चू पुत्र रशीद अहमद के साथ शनिवार की देर रात को जमकर मारपीट कर दी गई । इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई । पुलिस ने शनिवार और रविवार की मध्य रात लगभग 12:00 बजे युवक का मेडिकल सांप्रदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया कराया गया और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है ।
इस मामले में युवक के पिता रशीद अहमद ने बताया कि मेरा पुत्र दानिश अपने पेड़ से अमिया तोड़कर ला रहा था । तभी मोहल्ले के मुमताज ने अमिया मांगा जब मेरे पुत्र ने अमिया नहीं दिया तो मुमताज मुख्तार सोहेल अयान आदि ने उसके साथ मारपीट कर दी ।
