कानपुर । महाराजपुर स्थित ऑक्सफोर्ड विद्यालय में सोमवार को मदर्स डे का आयोजन किया गया । विद्यालय प्रांगण को गुब्बारों और झालरों से सजाया गया । शिक्षिकाओं ने हाथों से ग्रीटिंग कार्ड्स बनाए । विद्यालय के डायरेक्टर आलोक शर्मा और उनकी पत्नी भावना शर्मा ने दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत की ।

उन्होंने मां स्व. सरला देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी । बच्चों ने स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया । कार्यक्रम में सुपर मॉम,बैलून बैलेंसिंग, बॉल थ्रोइंग, रैंप वॉक और कप बैलेंसिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं । इन प्रतियोगिताओं में स्कूल के बच्चों की मांओं ने हिस्सा लिया विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी 2025 का सुपर मॉम का खिताब किरन ने जीता ।
कार्यक्रम की रूपरेखा अनुराधा, अंजुम और रचना, प्रीति शर्मा ने तैयार की । मंच संचालन उत्कर्ष,प्रिंस,संदीप और अर्पन ने किया । वही ऑक्सफोर्ड विद्यालय के डायरेक्टर आलोक शर्मा ने बैठक की मां बच्चों की छोटी-छोटी जरूरतों का ख्याल रखती हैं ।
उन्होंने बताया कि मां हमारी पहली गुरु होती हैं । वह केवल जन्म ही नहीं देतीं,बल्कि संस्कार,प्रेम और आत्मविश्वास भी देती हैं । इस मौके पर ऑक्सफोर्ड विद्यालय समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा ।
