खागा/फतेहपुर । जनपद के खागा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुरइन गांव निवासी एक युवती लगभग पाँच वर्ष से लापता हैं । जिसका अभी तक कोई सुराग नही लग पाया है ।
मिली जानकारी के अनुसार पुरइन गांव निवासी नरेंद्र सिंह की पुत्री अंशिका उर्फ प्रियंका जो सन 2018 की 16 अगस्त तारीख़ से राम बहादुर इंटर कॉलेज से कही लापता हो गई थी,उस वक्त उसकी उम्र महज 17 वर्ष थी ।
परिजनों ने बताया कि उसका कद 4 फुट 6 इंच है और उसका चेहरा गोल,इकहरा मजबूत शरीर,रंग गेहुआ व कपड़ों में सलवार सूट व सैंडिल पहने हुईं थी । वही इस मामले में खागा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अभियोग भी पंजीकृत किया गया था । लेकिन लगभग सात वर्ष पूरे होने के बाद भी युवती का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है । अगर किसी को पता चले तो खागा कोतवाली पुलिस को सुचित करें ।
