बिन्दकी/फतेहपुर । मोहल्ला मध्य बाजार कस्बा बिन्दकी स्थित श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में एक बैठक आहुत की गयी ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए ऑल यूपी स्टाम्प वेन्डर्स एसोसियेशन तहसील इकाई बिन्दकी के महामन्त्री सात्विक शुक्ला ने कहा कि आज का दिन बहुत पावन दिन है आज ही के दिन भगवान विष्णु जी ने कूर्म अवतार कच्छप के रूप में अवतार लिया था । हिंदू पौराणिक कथाओं में भगवान विष्णु का यह दूसरा अवतार है । यह अवतार समुद्र मंथन के दौरान लिया था । जब मंदार पर्वत सागर में डूबने लगा तब भगवान विष्णु ने कछुए का रूप धारण करके पर्वत को अपनी पीठ पर सहारा दिया था । इसी दिन महर्षि भृगु की जयंती या भार्गव जयंती का होना बताया ।
महर्षि भृगु को ब्रह्मा जी के मानस पुत्रों में से एक होना और कहा महर्षि भृगु जयंती भृगुवंशम समाज द्वारा पूरे देश में मनाई जाती है ।
महर्षि भृगु को चिरंजीव भगवान परशुराम जी के पूर्वज बताया और चिरंजीव भगवान परशुराम जी को महर्षि भृगु का प्रपौत्र बताया ।
जनपद फतेहपुर में उत्तर वाहिनी गंगा के निकट भिटौरा घाट स्थित भृगु धाम की पावन धरती को महर्षि भृगु की तपोस्थली बताया और उन्हें, उनके माता- पिता, उनकी जन्म स्थली तथा तपो स्थली को नमन किया । इसी दिन बुद्ध पूर्णिमा को गौतम बुद्ध के जन्म,इसी दिन उन्हें ज्ञान की प्राप्ति होने और इसी दिन उनके महा निर्वाण होने को बताया । बौद्ध धर्म के संस्थापक सिद्धार्थ गौतम ही थे जिन्हें हम सभी गौतम बुद्ध के नाम से जानते हैं ।
उन्होने बोधगया में बौद्ध वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त किया और चार आर्य सत्यो का बौध हुआ । मौर्य साम्राज्य के शासक सम्राट को अशोक ने कलिंग युद्ध के बाद बौद्ध धर्म को अपनाकर देश में शांति का संदेश दिया एवं अपने शासनकाल में बौद्ध धर्म का प्रचार- प्रसार एवं समर्थन किया ।
आज ही के दिन अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर भारत देश के सरकारी, प्राइवेट अस्पतालों में कार्यरत नर्सो की मरीजों के प्रति स्वास्थ्य संबंधी उचित देखभाल,परामर्श,सेवा,समर्पण, त्याग की निस्वार्थ भावना की सराहना की गयी एवं उनके प्रति आभार प्रकट किया ।
इस मौके पर सात्विक शुक्ला,ज्ञानेंद्र मिश्रा,नीता शुक्ला,वंदना,अरुणा शुक्ला,शार्विल शुक्ला,राज कुमार गुप्ता,वरुण सिंह, सुनीता ,आदित्य शुक्ला सहित कई माताएं, बहने छोटे-छोटे बच्चे ,श्रद्धालु, भक्तजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
