बिन्दकी/फतेहपुर । घरेलू विवाद के चलते बहू ने सास को पीट कर घायल कर दिया । घायल सास पुलिस के पास पहुंची और शिकायत किया पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया । चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया । पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के दरबेशाबाद गांव में घरेलू विवाद के चलते बहु ललिता देवी पत्नी दुर्योधन ने अपनी सास मीना देवी उम्र 65 पर पत्नी ओमप्रकाश के साथ मारपीट कर दी जिसके चलते सास मीना देवी घायल हो गई । सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे मीना देवी कोतवाली पहुंची और पुलिस से शिकायत किया पुलिस ने मीना देवी का मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मीना देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
