बिन्दकी/फतेहपुर । तेज रफ्तार तक की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया । जिसको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत रावतपुर गांव के समीप कानपुर बांदा सागर मार्ग में रविवार व सोमवार की मध्य रात लगभग 2 बजे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक में सवार राजेश उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र रामपाल निवासी ग्राम यादगारपुर थाना कल्याणपुर फतेहपुर गंभीर घायल हो गया गंभीर घायल राजेश को एंबुलेंस 108 द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
बताया जाता है कि घायल व्यक्ति ललौली की तरफ से बिन्दकी की ओर आ रहा था और उसे अपने गांव यादगारपुर जाना था लेकिन रास्ते में दुर्घटना हो गई ।
