कानपुर । सरसौल स्टेशन स्थित आनंदा स्कूल ऑफ नर्सिंग में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस का आयोजन किया गया विद्यालय की डायरेक्टर नीलम ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।
वही कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं । उन्होंने नाटक के माध्यम से फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन को दर्शाया । सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अजीत कुमार यादव मुख्य अतिथि रहे ।
डॉ. यादव ने कहा कि नर्स स्वास्थ्य प्रणाली का आधार स्तंभ हैं । वे न सिर्फ दवाइयां देती हैं । बल्कि मरीजों के उपचार को सरल बनाती हैं । साथ ही रोगियों को मानसिक सहारा देती हैं और स्वास्थ्य जागरूकता में योगदान करती हैं ।
वही विद्यालय की डायरेक्टर नीलम पांडे ने बताया कि 12 मई को विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है यह दिन फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती है । उन्हें ‘लेडी विद द लैंप’ के नाम से भी जाना जाता है । नर्सों के सम्मान में पहला अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 1974 में मनाया गया था ।
नीलम पांडे ने बताया कि नर्स डॉक्टर के साथ मिलकर मरीजों का उपचार करती हैं ।
