फतेहपुर । प्रदीप कुमार रमन नियत प्राधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, विनियमित क्षेत्र ने सर्व जनसामान्य को सूचित किया है कि प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, उ०प्र० शासन के पत्र संख्या-8-3099/325/2024-आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग- 3 (1/935157/2025) 15/04/2025 द्वारा अमृत योजनान्तर्गत जी०आई०एस० आधारित महायोजना-2031 (पुनरीक्षित) को स्वीकृति प्रदान की गयी है ।
फतेहपुर महायोजना-2031 जनसामान्य के अवलोकन व जानकारी हेतु कार्यालय जिलाधिकारी/नियंत्रक प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र के डिस्पले बोर्ड पर प्रदर्शित किया जा रहा है ।
