बिन्दकी/फतेहपुर । अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में कुल 5 लोग घायल हो गए दुर्घटनाओं के बाद हड़कंप मचा रहा । घायलो को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया गंभीर हालत में एक महिला समेत दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।
जानकारी के अनुसार तेंदुली गांव के समीप मंगलवार व बुधवार की मध्य रात लगभग 2:00 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर की टक्कर से मारुति वैन क्षतिग्रस्त हो गई । दुर्घटना में मारुति वैन सवार रोहित उम्र 25 पर पुत्र राम बाबू तथा प्रदीप उम्र 26 वर्ष पुत्र राम किशन दोनों निवासी कस्बा अमौली थाना चांदपुर फतेहपुर गंभीर घायल हो गए ।
दुर्घटना के बाद हड़कंप मचा रहा । दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी में भर्ती कराया गया जिसमें रोहित की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया । उधर इसी प्रकार बिन्दकी कस्बे के निकट महरहा रोड बाईपास के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक शिवकरण उम्र 25 वर्ष पुत्र रामबहादुर निवासी ग्राम जनता कोतवाली बिन्दकी गंभीर घायल हो गया । जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया ।
इसी प्रकार बिन्दकी कस्बे के निकट कुंवरपुर रोड फायर स्टेशन के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रही महिला श्याम कली देवी उम्र लगभग 55 वर्ष पत्नी रामराज निवासी गुलाबपुर कोतवाली बिन्दकी गंभीर घायल हो गई । जिसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । चिकित्सक ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
तीसरी घटना बिन्दकी कस्बे के कुंवरपुर रोड में कुंदनपुर के पास हुई जहां चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार रूप शर्मा उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र श्री राम शर्मा निवासी मोहल्ला लंका रोड कस्बा बिन्दकी गंभीर घायल हो गया । जिसको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया ।
