फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना गाजीपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण शेरा पुत्र सूरजपाल उम्र करीब 22 वर्ष, मदन उर्फ राधे मोहन पुत्र सूरज पाल उम्र करीब 20 वर्ष निवासीगण ग्राम ककरैहा मजरे शाह थाना गाजीपुर फतेहपुर को ग्राम -चकसकरन चौराहा से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त गण की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल एक डण्डा व एक ईट का अद्धा बरामद किया गया ।
विधिक कार्यवाही के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्तगण को न्यायालय रवाना किया गया । गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्य,उ0नि0 अविनाश कुमार मिश्र ,चौकी प्रभारी शाह, उ0नि0 हिमाशु सिह,उ0नि0 सावन कुमार पटेल,का० ललित मिश्रा,का0 बाबी सिंह,का0 अजय कुमार,का० शुभम अवस्थी रहे ।
