बिन्दकी/फतेहपुर । ट्रैक्टर की टक्कर से घायल तीन लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया था ।जिसमें दो की हालत नाजुक देखते हुए हैलट अस्पताल कानपुर रेफर किया गया था । जिसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई ।
बताते चलें कि मंगलवार की देर शाम को कोतवाली बिन्दकी क्षेत्र के अंतर्गत खिदिरपुर गांव के समीप जय गुरुदेव मंदिर के निकट ट्रैक्टर की टक्कर से एक ही बाइक में सवार राजू उम्र 35 वर्ष,विमल उम्र 27 वर्ष तथा आयुष उम्र 15 वर्ष पुत्र शिवबरन तीनों निवासी घरही खेड़ा कोतवाली बिन्दकी गंभीर घायल हो गए थे । सभी को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था । हालत में सुधार न होने पर मंगलवार की रात को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में राजू तथा विमल को हैलट अस्पताल कानपुर के लिए रेफर किया गया था ।
हैलट अस्पताल कानपुर में बुधवार की भोर पहर लगभग 4:00 बजे इलाज के दौरान राजू की मौत हो गई । मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया । परिजन रो रोकर बेहाल हो रहे थे ।
