कानपुर । थाना महाराजपुर क्षेत्र में एक एमबीए छात्रा से दिनदहाड़े मोबाइल लूट की वारदात सामने आई है वही घटना 14 मई 2025 को दोपहर लगभग 2:15 बजे की है ।
वही पीड़िता अंशिका कुशवाहा जो कि सरसौल की रहने वाली है । वह एलन हाउस कॉलेज रूमा में एमबीए की पढ़ाई कर रही है । वही अंशिका कॉलेज से पढ़कर रिक्शे से घर लौट रही थी । ब्रह्मदेव मंदिर एक्सिज कॉलेज के सामने एक ही बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश तेज रफ्तार से आए ।
उन्होंने चलते रिक्शे से अंशिका का मोबाइल छीन लिया । अंशिका ने तुरंत रिक्शे से उतरकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी । एक राहगीर ने बदमाशों का पीछा किया । लेकिन वे फरार हो गए । पीड़िता ने थाना महाराजपुर में शिकायत दर्ज कराई । वही महाराजपुर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है व घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है ।
