बिन्दकी/फतेहपुर । दुर्घटना में घायल अधेड़ महिला की दो दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई मृतक महिला का शव गांव आया तो हड़कंप मच गया परिजन रो-रो करके बेहाल हो रहे थे पूरे गांव में शोक का माहौल छाया रहा ।
बताते चले कि कस्बे के कुंवरपुर रोड में बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रही अधेड़ महिला श्याम कली देवी उम्र लगभग 55 वर्ष पत्नी रामराज निवासी गुलाबपुर कोतवाली बिन्दकी घायल हो गई थी । जिसको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी में भर्ती कराया गया था ।
चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर किया था । जिला अस्पताल से महिला को हैलट अस्पताल कानपुर रेफर किया गया था । कानपुर में इलाज के दौरान गुरुवार व शुक्रवार की मध्य रात को महिला की मौत हो गई ।
शुक्रवार की सुबह लगभग 8:00 बजे गुलाबपुर गांव शव आया तो परिजनों में हड़कंप मच गया । परिजन रो-रो कर बेहाल हो रहे थे । गांव के सभी लोग घटना पर दुख जता रहे थे । शोक का माहौल छाया रहा ।
