बिन्दकी/फतेहपुर । किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने और उसके साथ रेप करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया । पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करके न्यायालय भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने तथा उसके साथ रेप करने के आरोपी विकास उर्फ अजय उम्र लगभग 19 वर्ष पुत्र सूरज कुमार निवासी ग्राम उमरगहना थाना मलवा जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया ।
शुक्रवार को दिन में करीब 11:00 बजे कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया गया ।
बताते चलें कि 25 अप्रैल 2025 को आरोपी कोतवाली बिन्दकी क्षेत्र के एक गांव से एक 17 वर्षीय किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले गया था और उसके साथ रेप की घटना की थी । इस मामले में किशोरी के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था । जिसके चलते पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और कानूनी कार्रवाई कर शुक्रवार को न्यायालय भेज दिया ।
