बिन्दकी/फतेहपुर । घर में ताला बंद कर बारात में शामिल होने गए लोगों के घर में रात में अज्ञात कारण से आग लग गई । जिसके चलते नगदी जेवर गेहूं चावल गृहस्थी का अन्य सामान सहित लाखों रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई । सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड पहुंची ग्रामीण तथा फायर ब्रिगेड ने मिलकर आपको पूरी तरह से बुझाया । मामले की जानकारी मिलने पर हल्का लेखपाल भी मौके पर पहुंचे और हुए नुकसान का आकलन किया ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली बिन्दकी क्षेत्र के जिगनी गांव में शुक्रवार की देर रात को अज्ञात कारण से शक्तीदीन के घर में आग लग गई । देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया । लोगों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया । ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाना शुरू किया ।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची । करीब 2 घंटे प्रयास के बाद आग को पूरी तरह से बुझाया जा सका । शनिवार की सुबह लगभग 8:00 बजे मामले की जानकारी होने पर हल्का लेखपाल आदि मौके पर पहुंचे । आग लगने से हुए नुकसान का आकलन किया और उच्च अधिकारियों को जानकारी दी ।
इस मामले में गृह स्वामी शक्तिदीन ने बताया कि वह लोग सपरिवार रात में गांव में ही एक बारात कार्यक्रम में शामिल होने गए थे । इधर अज्ञात कारण से आग लग गई । जिसके कारण नगद रुपए जेवरात अनाज गेहूं चावल तथा गृहस्थी का सामान जल गया ।
