फतेहपुर । जिला उद्यान अधिकारी ने बतायाकि ग्राम पंचायत मिचकी फरीदपुर एवं नयापुरवा विकास खण्ड हस्वा जनपद फतेहपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन क्षेत्र प्रभारी धमेन्द्र सिंह, स०उ०नि० द्वारा किया गया ।
मौके पर कृषकों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए जनपद में संचालित मिनी सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स (हाईटेक नर्सरी) में रोगरहित उच्च गुणवत्ता युक्त सब्जी पौध/बेहन तैयार कराने हेतु प्रेरित किया गया तथा हाईटेक नर्सरी से पौध उत्पादन कराने से होने वाले लाभ की जानकारी दी गयी ।
कृषकों द्वारा उक्त इकाई में पौध उत्पादन कराये जाने की सहमति व्यक्त करते हुए लगभग 10000 पौध उत्पादन कराये जाने हेतु मांग उपलब्ध करायी गयी ।
कृषकों को अन्य विभागीय जानकारी प्राप्त करने हेतु जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय विकास भवन के कमरा सं० 139 में उपस्थित होकर व क्षेत्रीय प्रभारियों विकास खण्ड देवमई एवं मलवा के मो०सं० 9919779564, विकास खण्ड बहुआ एवं असोथर के मो०सं० 9450261275, विकास खण्ड अमौली व खजुहा के मो०सं० 9140136988, विकास खण्ड तेलियानी, हथगांव एवं ऐराया के मो०सं० 9452073794, विकास खण्ड धाता एवं विजयीपुर के मो०सं० 8756291705 एवं विकास खण्ड हस्वा एवं भिटौरा के मो० नं0 7652088495 पर सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते है ।
