फतेहपुर । मलवा विकास खंड के श्री सद्गुरु आश्रम दूधीकगार में संत शोभन सरकार की छठी पुण्यतिथि पर श्री रामचरितमानस का पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ।

आश्रम परिसर में आयोजित हवन पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित हुए और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया ।
इस मौके पर संत मौनी सरकार के दर्शन करने के लिए भी श्रद्धालु भक्तों की कतार लगी रही । इस दौरान नवनिर्मित वृंदावन धाम के श्री राधा कृष्ण मंदिर में दर्शन करने को लोग लालयित दिखे । बिन्दकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी,जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल,राज करन सिंह चौहान, सुशील विश्वकर्मा,अरुण शुक्ला, संदीप सिंह,आलोक गौड़,मनीष चौहान,रामप्रकाश सविता,गुड्डू सिंह, पिंटू चौहान,अजय सिंह आदि रहे ।
