बिन्दकी/फतेहपुर । घर से लापता कक्षा आठ का छात्र 24 घंटे बाद नहीं मिला । जिसके चलते परिजनों में हड़कंप मचा रहा इस मामले में मां ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर गांव से कक्षा 08 का छात्र अरुण उर्फ गोरे उम्र लगभग 13 वर्ष पुत्र राजकुमार रविवार की शाम लगभग 5:30 बजे से घर से अचानक लापता हो गया । परिजनों ने काफी खोजबीन किया लेकिन सोमवार की शाम लगभग 5:30 तक यानी लगभग 24 घंटे बाद भी छात्र का कोई पता नहीं चला । सोमवार को छात्र की मां रीता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की सूचना दी । पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
लापता छात्र की मां रीता देवी ने बताया कि उनका पुत्र पड़ोसी गांव जाफराबाद स्थित एक स्कूल में कक्षा 08 का छात्र है । बच्चे के लापता होने के बाद लगातार खोजबीन की जा रही लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है । गुमशुदगी के बारे मेंपुलिस को सूचित कर दिया गया है ।
