फतेहपुर । ग्यारह दिवसीय निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा द्वारा किया गया ।
ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर द्वारा 6 स्थानों पर एक साथ निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ । कोच रिया राजपूत द्वारा अमर मानसिंह पब्लिक स्कूल नप्पीहाता में अनेक बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया । ताइक्वांडो प्रशिक्षण लेने आए छात्र छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रथम दिन ताइक्वांडो प्रशिक्षण का अभ्यास किया ।
प्रशिक्षण स्थल पर अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा कोच रिया राजपूत सुनीता गुप्ता चन्द्र प्रकाश बब्लू गुप्ता अजय गुप्ता दिनेश शर्मा सहित अभि भावक गण उपस्थित रहे ।
