खागा/फतेहपुर । व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की अगुवाई में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने नगर से जुड़े सरसई वार्ड व नया पुरवा वार्ड में जाकर व्यापार मंडल द्वारा खस्ताहाल नौबस्ता रोड के नवीनीकरण हेतु चलाई जा रही मुहिम के दौरान भविष्य में होने वाले सत्याग्रह हेतु वार्डवासियों से जनसमर्थन मांगा गया ।
जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने बताया कि खागा नगर की सबसे ज्यादा खराब हो चुकी नौबस्ता रोड के नवीनीकरण हेतु हमने अभियान चलाया है । जिसमें अभी शनिवार को खागा तहसील में आयोजित समाधान दिवस के दौरान हमने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा था जिसमें जिलाधिकारी महोदय ने 2 महीने में सड़क को चौड़ीकरण करवाए जाने की बात कही थी । तब तक सड़क को गढ्ढा मुक्त करने के आदेश अभिशाषी अभियंता को दिए थे ।
लेकिन हम हमारा व्यापार मंडल देख रहा है कि अभी तक सड़क पर कोई भी कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा नहीं चालू किया गया है । इसलिए अब हमें सत्याग्रह करने की मजबूरी है । इसलिए हम और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर के दो वार्डों सरसई और नया पुरवा में जाकर लोगों से संपर्क करते हुए भविष्य में होने वाले सत्याग्रह हेतु समर्थन मांगा गया जिस पर वार्डवासियों ने समर्थन देने का आश्वासन दिया है ।
जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने नौबस्ता रोड के नवीनीकरण हेतु भविष्य में होने वाले सत्याग्रह के लिए जन समर्थन हेतु हमारा यह संपर्क व बैठक का कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा ।
इस दौरान प्रमुख कार्यक्रम से जिला उपाध्यक्ष राजेश चौधरी,खागा व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज शुक्ल, मंत्री धीरेंद्र शुक्ल, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी,संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह,रामू सिंह,मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल, महिला व्यापार मंडल की नगर उपाध्यक्ष गीता साहू, शन्नो चतुर्वेदी, मंत्री अनामिका अग्रहरी,कमला बाजपेई सहित अन्य लोग मौजूद रहें ।
