बिन्दकी/फतेहपुर । रात में आई तेज आंधी पानी के चलते पड़ोसी व्यक्ति के घर की छत की बाउंड्री भेंड़ो के ऊपर गिर गई । जिसके मलबे में दबकर 12 भेड़ों की मौत हो गई और 10 घायल हो गई घटना के बाद हड़काम मच गया । गुरुवार की समय लोगों की भीड़ लगी रही और मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को दिया ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बहरौली गांव में बुधवार व गुरुवार की मध्य रात लगभग एक बजे आए तेज आंधी पानी के चलते पड़ोसी के घर की छत में बनी दीवार बनवारी पाल के हाता के अंदर गिर गई । जिसके मलबे में दबकर बनवारी पाल की 12 भेड़ों की मौत हो गई तथा 10 भेड़ घायल हो गई गुरुवार की सुबह हड़कंप मचा रहा । बताया जाता है कि बनवारी पाल की भेड़ एक बाउंड्री वाल के अंदर बंधी हुई थी दीवाल गिरने से घटना हो गई ।
इस मामले में बनवारी पाल ने बताया कि पड़ोसी के घर की छत की बाउंड्री तेज आंधी पानी से गिर गई जिसके चलते बाउंड्री वालों के अंदर बंधी उसकी 12 भेंड़ की मौत हो गई तथा 10 घायल हो गई है । जिनमें कई गंभीर हैं ।
