बिन्दकी/फतेहपुर । सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में चल रहे हैं तीन दिवसीय स्काउट गाइड समर कैंप एवं साहसिक कार्यक्रम का समापन आज दिनांक 23 मई को हुआ ।
कार्यक्रम की शुरुआत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिन्दकी लान सिंह, प्रबंधक श्रीकांत मिश्र और प्रधानाचार्य बलराम सिंह ने माँ सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके व पुष्पार्चन करके की ।
कार्यक्रम का आयोजन 21 मई से हुआ था । शिविर मे कुल 70 स्काउट गाईड ने प्रशिक्षण प्राप्त किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रहे जिन्होंने अपने संबोधन में कहाकि देश की सेवा करना स्काउट गाइड का परम उद्देश्य है । स्काउट, गाइड सदैव देश सेवा के लिए समर्पित रहता है । इस तरह के कार्यक्रम लगातार होते रहें । जिससे समाज सेवा की भावना बच्चों के अंदर जागृत होती रहे और वह समाज सेवा के साथ-साथ अनुशासन में होकर एक सशक्त भारत का निर्माण कर सके ।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्रीकांत मिश्रा प्रबंधक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जिन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्काउट गाइड हमें हमेशा सेवा करने के लिए प्रेरित करता है । स्काउट गाइड से बालक के अंदर सामाजिक मानसिक बौद्धिक विकास होता है । जो समाज को आगे बढ़ाने के लिए अति आवश्यक है । इस तरह के कार्यक्रम सभी विद्यालय में होना चाहिए जिससे हम एक अच्छे सभ्य समाज का निर्माण कर सके ।
कार्यक्रम का संचालन रमाकांत ने किया । प्रशिक्षक निसार अहमद व दीपक वर्मा रहे । बच्चों को स्काउट गाइड के समस्त विधाओं से अवगत कराया । जिसमें लेडर ब्रिज,मंकी ब्रिज नेटक्रॉलिंग बीमबैलेंस ट्रेसिल लैडर ब्रिज हैंगिंग लीडर ब्रिज,टायर जंप, टायर टनल स्विमिंग राफ्टिंग प्राथमिक सहायता आदि विषयों की जानकारी दी । अंत में आए हुए सभी अतिथियों के प्रति बलराम सिंह प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लंका रोड बिन्दकी ने आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया ।
