फतेहपुर । राजकीय औद्योगिक प्रक्षिक्षण संस्थान प्रधानाचार्य ने बताया कि जनपद के समस्त राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में एन०सी०वी०टी०/एस०सी०वी०टी०/टाटा के अंतर्गत चल रहे पाठ्यक्रम (एक वर्षीय एवं दो वर्षीय) व्यवासायों में अगस्त-2025-26 में प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि 05 जून 2025की रात्रि 12बजे तक आईटीआई में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर कर सकते है। राजकीय/ निजी आई०टी०आई० में प्रवेश हेतु आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग,पिछडा वर्ग 250/ रूपये एवं अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति 150/ रूपये है ।
शासन की नई व्यवस्था के अनुसार कक्षा- 8 एवं कक्षा 10 पास अभ्यार्थी आईटीआई के दो वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर उत्तीर्ण होने के साथ ही माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र द्वारा आयोजित कमश कक्षा- 10 एवं कक्षा- 12 की परीक्षा के हिन्दी विषय की परीक्षा व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में उत्तीर्ण कर लेते है तो उन्हें कमशः कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के समकक्ष माना जायेगा ।
इन्हें अलग से कक्षा 10 एवं कक्षा 12 करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी एवं उन्हें उच्च शिक्षा के अवसर (पॉलीटेक्निक में द्वितीय वर्ष में प्रवेश के अवसर) भी प्राप्त होगें है ।
वर्तमान में आईटीआई में नई तकनीकी/उन्यन तकनीकी के व्यवसायों जैसे कि इण्डस्ट्रि रोबोटिक्स एण्ड डिजिटल मैन्यूफैक्चरिंग टैक्नीशियन, मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल,आर्टिसन यूसिंग एडवांस्ड टूल एवं जनपद में कक्षा- 8 पास आवेदनकर्ताओ के लिए वेल्डर, वायरमैन,स्विग टेक्नोलॉजी,ड्रेसमेकिंग अदि व्यवसायों में एवं कक्षा 10 पास आवेदन कर्ताओ के लिए इलेक्ट्रिशियन,फिटर,टर्नर,मशिनिष्ट, मैकेनिक मोटर, आर०एसी०,कोपा,पेन्टर जनरल, फाउन्ड्रीमैन, स्टेनो हिन्दी, ड्राफ्टमैन सिविल,ड्राफ्टमैन मैकेनिक,इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक,कन्जूमर इलेक्ट्रानिक्स ,टैक्टर मैकेनिक,आईटीआई आदि व्यवसायों में प्रवेश लेने के लिए आवेदन कर सकते है ।
निम्नलिखित शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र व अभिलेखों की आवश्यकता है । जूनियर हाईस्कूल,
2. हाईस्कूल की मार्कशीट,
3 मूल निवास प्रमाण पत्र,
4 जाति प्रमाण पत्र,आधार कार्ड,
6. फाटो,
7 हस्ताक्षर,
8 इमेल आईडी ।
