कानपुर । नरवल स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में 7 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया ।
वही तीसरे दिन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आकांक्षा सिंह योगा टीचर और प्रशांत कटियार आर्टिस्ट के द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ शुरुआत की ।
कार्यक्रम में आर्ट,डांस,म्यूजिक,एरेबिक व जुम्बा प्रतियोगिताओं में डीएलएड 2023-2024 बैच के प्रशिक्षु शामिल हुए । ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षुओं को योगा, आर्ट के बारे में गहनता से जानकारी दी गई । इस दौरान प्रशिक्षुओं ने प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ हिस्सा लिया और अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।
डायट प्रवक्ता डॉ. विवेक सिंह ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि समरकैंप गर्मी छुट्टी में बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए शासन की एक बहुत अच्छी पहल है । उन्होंने कहा कि बच्चों ने खेल-खेल में मनोरंजक तरीके सीख रहे है । इस कैप के माध्यम से बहुत कुछ सीखने को मिलता है और बतायाकि कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में शामिल करके उनका सर्वांगीण विकास करना है । जिसमें शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास शामिल हैं । कैंप में विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं जैसे कि आर्ट,योग,म्यूजिक,एरेबिक व जुम्बा विभिन्न तरहकी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है ।
वही डायट प्रवक्ता साधना सिंह ने बताया कि समर कैंप में बच्चों को नए कौशल सिखाने और उनकी प्रतिभा को उजागर करने का भी अवसर मिलता है । समरकैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों को एक मजेदार और रचनात्मक वातावरण प्रदान करना है । जहां वे नई चीजें सीख सकें और अपने दोस्तों के साथ समय बिता सकें ।
इस मौके पर डायट प्रवक्ता अरुण सिंह,निधि कटियार,अब्दुल नदीम, अनूप कुमार,अजीजुर्रहमान सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र- छात्राएं एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।
