कानपुर । नरवल तहसील सभागार में बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ । विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
वही महाना ने अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया । उन्होंने कचहरी परिसर में 500 मीटर सीसी सड़क और एक सुलभ शौचालय के निर्माण की घोषणा की ।
नरवल तहसील की स्थापना का उद्देश्य पिछड़े और गरीब लोगों को सुलभ न्याय प्रदान करना बताया नरवल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह और महामंत्री विकाश शुक्ला ने 51किलो का माला पहनाकर विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया । यूपी बार काउंसिल प्रयागराज के सदस्य अंकज मिश्रा ने पदाधिकारियों को बधाई दी ।
कार्यक्रम में कानपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदी वर बाजपेई, एसडीएम विवेक मिश्रा, तहसीलदार विनीता पांडेय, भाजपा नेता विनय मिश्रा सहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलवेंद्र सिंह और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन श्यामू तिवारी ने किया ।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पदाधिकारियों से ग्रामीणों को न्याय दिलाने में ईमानदारी बरतने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि कानून का संवैधानिक पालन कराने की जिम्मेदारी अधिवक्ताओं की है ।
इस मौके पर ओमप्रकाश उपाध्यक्ष,पुष्पेन्द कुमार,धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी ,विपुल मिश्रा,अभिषेक अवस्थी,अतुल दीक्षित,कार्यकारिणी सदस्य में महेश नारायण अवस्थी,नीरज दीक्षित,उदय प्रकाश शुक्ला,सुधीर वर्मा ,कुलवंत कुमार,राम स्वरूप यादव तथा कृष्ण प्रताप, सोमेश वर्मा, निर्गुण वर्मा, कमल कुशवाहा, संजय कुमार,अमित पांडेय आदि लोग मौजूद रहे ।
