बिन्दकी/फतेहपुर । बिन्दकी-ललौली मुख्य मार्ग से बसंती खेड़ा गांव जाने के लिए दो मार्ग है । लेकिन पिछले 10 साल से अधिक हो गए दोनों मार्ग पूरी तरह से जर्जर है । सड़क में जगह-जगह गड्ढे हैं जिससे लोगों का निकलना मुश्किल है । सड़क खराब होने के कारण लोगों में नाराजगी का माहौल है । शासन प्रशासन से जल्द सड़क बनवाने की मांग की गई है ।
फतेहपुर जनपद के खजुहा ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत बिन्दकी-जोनिहा मुख्य मार्ग से बसंती खेड़ा गांव जाने के लिए 2 मार्गो है भवानीपुर गांव तथा उसके पास से बसंती खेड़ा गांव जाने के लिए बने दो मार्ग 10 साल से भी अधिक समय से जर्जर पड़े हुए हैं । जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । लोगों में नाराजगी का माहौल दिखाई दिया ।
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार दोनों सड़क बनवाने की मांग की गई लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है । जर्जर सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं । बसंती खेड़ा गांव के रहने वाले अजीत पटेल ने बताया कि कई बार सड़कों को बनवाने की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है । उन्होंने सड़क बनवाने की मांग किया ।
बसंती खेड़ा गांव के ही रहने वाले वेद प्रकाश ने कहा कि दोनों सड़कों में जगह-जगह गड्ढे हैं । पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है दुर्घटनाएं होती रहती हैं ।
बसंती खेड़ा के रहने वाले अभिषेक पटेल ने बताया कि पिछले दिनों हुई हल्की बारिश के कारण जगह-जगह गड्ढे में पानी भर गया है ।स्कूल आने जाने वाले बच्चे गिर जाते हैं बताया कि कुछ लोगों ने अपने पास से सड़क में ईंट के टुकड़े डलवाने का काम किया है । लोगों का निकलना बड़ा मुश्किल रहता है । साइकिल सवार बाइक सवार गिरते रहते हैं कई बार लोग गंभीर घायल भी हुए हैं ।
राम प्रकाश सिंह ने बताया कि जर्जर सड़क के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं लोग घायल हो जाते हैं । बच्चों को पढ़ने आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । शासन प्रशासन तथा जन प्रतिनिधियों से मांगे की दोनों सड़कों को जल्द बनवाने का काम किया जाए ।
