बिन्दकी/फतेहपुर । युवक ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया लोगों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया । मौके पर भारी भीड़ लग गई । सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बहरौली गांव में सोमवार की सुबह लगभग 10:00 बजे एक युवक अंकित सिंह उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र रामनरेश सिंह ने एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया । लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया मौके पर भारी भीड़ लग गई परिजन रो-रो कर बेहाल हो रहे थे । सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरू किया बताया जाता है कि मृतक की शादी 4 वर्ष पहले हुई थी ।
