बिन्दकी/फतेहपुर । कस्बा बिन्दकी के श्री राम लीला मैदान दिव्यांग कल्याण सहायता समिति एवं नगर के संभ्रांत नागरिकों की उपस्थिति में भारतीय सेना के सिन्दूर आपरेशन की सफलता एवं भाजपा केन्द्र सरकार के बारह वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्री शिव चालिसा पाठ का सामूहिक रूप से ग्यारह बार सम्पूर्ण पाठ हिंदू सनातन धर्म की रीति रिवाजों से विद्वान आचार्य पं० नरेश जी की उपस्थिति में विधि विधान पूर्वक कलश की स्थापना करते हुए हवन,पूजन,आरती,भोग लगाकर प्रसाद वितरण के साथ धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न किया गया और देवाधिदेव भगवान भोलेनाथ एवं 33 कोटि देवी- देवताओ से राष्ट्र की सुरक्षा ,राष्ट्र की सुरक्षा में तैनात भारतीय सेना के वीर जवानों की सुरक्षा साथ ही साथ उन्हें अदम्य शौर्य,बल, साहस प्रदान करने एवं लोक कल्याण की कामना की ।
धार्मिक अनुष्ठान के कार्यक्रम में देवाधिदेव भगवान शंकर भगवान एवं सभी 33 कोटि देवी-देवताओं की जयकारा का उद्घोष हुआ । उद्घोष की हुंकार पूरे प्रांगण में छा गयी ।
इस मौके पर समिति के प्रबंधक जितेन्द्र मिश्रा/अष्टावक्र, सर्व समाज विकास समिति के लेखा निरीक्षक सात्विक शुक्ला,छोटे लाल,रामराज ,आशा देवी,सीमा देवी,लक्ष्मी, सुनील दुबे, बलराम, कल्लू मास्टर, सर्वेश विश्वकर्मा, नीता शुक्ला, शार्विल, वाशू, सतेन्द्र सिंह, किरन, सुनील,जागे लाल,पीताम्बर सहित कई संख्या में मातायें-बहने, पुरुष , छोटे-छोटे बच्चे ,दिव्यांगजन सहित समिति के समस्त पदाधिकारी गण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
