फतेहपुर : मकर संक्रान्ति के उपलक्ष्य में मानव मंगल संस्थान एवम नई किरन सेवा समिति सेवा संस्था द्वारा बिलंदा हाईवे के पास झुग्गी झोपड़ी में रह रहे गरीब परिवारों को कंबल, कपड़े,मास्क और बच्चो को बिस्किट वितरित किए गए ।
इस उपलक्ष्य मे मानव मंगल संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती संगीता दिवेदी एवम नई किरन सेवा समिति की अध्यक्ष डॉक्टर किरण सिंह और उनकी सहयोगी अंजू देवी,राज कश्यप,बबलू ,हर्ष दिवेदी किशन प्रीती जी लोग मौजूद रहे ।
इन संस्थाओं का उद्देश्य हर गरीब परिवार को उनकी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है ।
इन संस्थाओं द्वारा करोना काल में लोगो को विभिन्न प्रकार से मदद पहुंचाई गई । घर घर लोगो को लंच पैकेट वितरित किए गए। मास्क वितरित किए । स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगो करोना टीके लगवाए गए । लोगो को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूकता प्रोग्राम किए गए । दवाइया वितरित की गई ।
डीएम द्वारा चलाई गई मुहिम सुरक्षित हम सुरक्षित तुम में मानव मंगल संस्थान ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । कैंप लगवाकर लोगो के श्रम कार्ड वा ई श्रम कार्ड बनवाए ।
