बिन्दकी/फतेहपुर । महिला ने पुलिस से की गई शिकायत में आरोप लगाया कि पड़ोस की एक युवक ने उसकी घर की दीवार गिरा दी है। मना करने पर अपशब्द बोलते हुए मारपीट पर आमादा हो जाता है पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली बिन्दकी क्षेत्र के फिरोजपुर गांव की महिला उर्मिला पत्नी इंदल लोधी बुधवार की सुबह कोतवाली बिन्दकी पहुंची ।
पुलिस को तहरीर देकर शिकायत किया कि बुधवार की सुबह लगभग 6:00 बजे पड़ोस के एक व्यक्ति गोलू पुत्र श्याम बहादुर ने उसके घर की दीवार गिरा दिया है । मना करने पर अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट पर आमादा हो गया ।
महिला का आरोप है कि आरोपी व्यक्ति अक्सर शराब पीकर दबंगई दिखाते हुए अपशब्दो का इस्तेमाल करता है और विरोध करने पर मारपीट में आमादा हो जाता है । पीड़ित महिला उर्मिला ने बताया कि उसका पति बाहर रहता है । पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरूकर दी है ।
