– 501 दिव्यांगों व वरिष्ठजनो को निशुल्क वितरित किए गए उपकरण
बिन्दकी/फतेहपुर । दिव्यांगों तथा बुजुर्गों वृद्ध जनों की सहायता करने वालों की भगवान भी सहायता करता है यह बात गुरुवार को कस्बे के राष्ट्र कवि श्री सोहनलाल द्विवेदी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में दिव्यांगों बुजुर्गों को निः शुल्क उपकरण प्रदान करते हुए सांसद नरेश चंद्र उत्तम पटेल ने कहा ।
उन्होंने दिव्यांगों तथा वरिष्ठ नागरिकों वृद्धजनों कुल 501 लोगों को निःशुल्क उपकरण दिए ।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि उपकरण मिलने के बाद दिव्यांगों तथा वृद्ध जनों को दैनिक कार्य में सहायता मिलती है । उन्होंने कहा कि हम सब का कर्तव्य की दिव्यांग व कमजोर व्यक्ति की सहायता करें जिससे उनको जीवन में कोई परेशानी समझ में ना आए । ऐसे लोगों की जो कोई सहायता करता है । भगवान उसकी मदद करता है ।
इस मौके पर समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार ने कहा कि पूरे जनपद में साढ़े छः करोड रुपए उपकरण दिए जा रहे हैं जिसमें बिन्दकी में आयोजित कार्यक्रम में 67लाख रुपए कीमत के उपकरण दिए गए हैं । जो लोग रह गए हैं । उन लोगों को भी उपकरण दिए जाएंगे ।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी नेता महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा व धर्म पाल सिंह पटेल के अलावा तहसीलदार अचिलेश सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लान सिंह,कस्बा इंचार्ज राज नारायण नायक ,नगर पालिका के अवर अभियंता योगेश गुप्ता के अलावा ललित कुमार तथा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को कानपुर के सुरेंद्र सिंह,रोहित वर्मा,अनिल मांझी,अवनीश यादव ,अशोक कुमार तथा विमल कुमार आदि रहे ।
