फतेहपुर । उप कृषि निदेशक ने बताया कि 12 जून 2025 तक चलने वाले आयोजित होने वाले विकसित कृषि संकल्प अभियान अन्तर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र थरियांव पर आयोजित कार्यक्रम में सत्येन्द्र सिंह उप कृषि निदेशक,नरोत्तम कुमार जिला कृषि अधिकारी,रंजीत कुमार चौरसिया जिला कृषि रक्षा अधिकारी,डॉ० दिलीप मंडल,कल्पना तिवारी वैज्ञानिक भारतीय दलहन अनुसंधान कानुपुर, डॉ० जगदीश किशोर के० वी० के० वैज्ञानिक तथा अन्य सम्बन्धित विभागों उद्यान, पशुपालन व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे कार्यक्रम में कृषको को खेती की नवीनतम तकनीक व पद्धति के बीज उर्वरक वितरण एव उपलब्धता,कृषि रक्षा रसायनो, पशुओं से संबन्धित बीमारियों एवं निदान,प्राकृतिक खेती,मृदा स्वास्थ्य कार्ड,कृषि में आधुनिक यंत्रो का प्रयोग,एकीकृत खेती प्रणाली,परम्परागत कृषि विकास योजना,उर्वरको का मृदा स्वास्थय कार्ड में दी गई संस्तुति के आधार पर प्रयोग,पीएम कुसुम योजनान्तर्गत सोलर पैनल का सिचाई में प्रयोग के विषय में एवं उद्यान विभाग इत्यादि विभागो की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के विषय मे वैज्ञानिको तथा अधिकारियों द्वारा जागरुक किया गया तथा किस प्रकार योजनाओं का लाभकिसान भाई प्राप्त कर सके । इसके संबन्ध में विस्तृत चर्चा की गई इसी प्रकार कृषि विज्ञान केन्द्र कें वैज्ञानिको कृषि विभाग कर्मचारी/अधिकारी व अन्य सहयोगी विभागो कर्मचारी/ अधिकारियों के द्वारा जनपद के 8 ग्रामो में भी विकसित कृषि संकल्प अभियान अन्तर्गत कार्यकमो का आयोजन किया गया ।
