फतेहपुर । जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि ग्राम लदिगवां वि० ख० बहुआ के कृषक जयसिंह, रोहित पटेल व जयरानी के प्रक्षेत्र पर स्थापित सूक्ष्म सिंचाई सयंत्र (मिनी स्प्रिंकलर) का निरीक्षण श्री विजय कुमार चौरसिया, व० उ०नि० द्वारा किया गया । मौके पर कृषक के प्रक्षेत्र पर मे० रिवलिस इरीगेशन इण्डिया प्र० लि० फर्म द्वारा 2.38 हे0 क्षेत्रफल में स्थापना की गयी । तीनो कृषक एक ही परिवार के सदस्य है ।
कृषक रोहित पटेल द्वारा जानकारी दी गयी कि मूंग की फसल में उक्त सयंत्र की स्थापना करायी गयी थी । सिंचाई में इस सयंत्र से पानी की अत्याधिक बचत हुयी एवं दवा छिड़काव हेतु श्रमिकों में किये जाने वाले व्यय में काफी बचत हुयी है । साथ ही फसल की स्थिति अच्छी है । श्री पटेल द्वारा गांव के अन्य कृषकों को सूक्ष्म सिंचाई सयंत्र को लगाये जाने हेतु प्रोत्साहित किये जाने का आश्वासन दिया गया । कृषक को जानकारी दी गयी कि उक्त फर्म 03 वर्ष तक ऑफटर सेल सर्विस प्रदान करेगी अर्थात सिंचाई सयंत्र में किसी प्रकार की समस्या,टूट फूट होने पर सामग्री कृषक द्वारा कय की जायेगी । श्रमिक व्यय कम्पनी द्वारा वहन किया जायेगा ।
जनपद के कृषक अधिक जानकारी हेतु योजना की विस्तृत जानकारी किसी कार्य दिवस में कार्यालय विकास भवन के कमरा सं0 138-139 में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते है ।
