कानपुर । कानपुर के हाथीपुर में गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शुभम द्विवेदी स्मृति द्वार का शिलान्यास किया । यह स्मृति द्वार 11 लाख रुपए की लागत से बनेगा । शिलान्यास कार्यक्रम में शुभम की पत्नी ऐशान्या ने भूमि पूजन किया ।
वही स्मृति द्वार का निर्माण तीन महीने में पूरा होगा । निर्माण के दौरान हाथीपुर गांव की मुख्य सड़क बंद रहेगी । निर्माण कंपनी राहगीरों के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाएगी ।
कार्यक्रम में शुभम के पिता संजय द्विवेदी, माता सीमा द्विवेदी और चाचा मनोज द्विवेदी समेत परिवार के सदस्य मौजूद रहे । 29 वर्षीय शुभम द्विवेदी की शादी 12 फरवरी 2025 को हुई थी । वह अपनी पत्नी ऐशान्या और परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर घूमने गए थे ।
22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने शुभम से धर्म पूछा और उनकी पत्नी के सामने गोली मार दी । इस हमले में कुल 26 लोगों की जान गई थी शुभम कानपुर के श्याम नगर में रहने वाले सीमेंट कारोबारी संजय द्विवेदी के इकलौते बेटे थे ।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि शुभम के परिवार से उनका कई सालों से परिवार की तरह सम्बंध है । शुभम की याद में स्मृति द्वार बनवाया जा रहा है ।
