उन्नाव । जनपद उन्नाव के गाँव बंदहमीरपुर स्थित गौशाला का कोई पुरसाहाल नही है । गौशाला की जिम्मेदारी संदीप श्रीवास्तव, हितेश त्रिवेदी व सुशील त्रिवेदी के पास है ।
गौशाला में चल रही भीषण गर्मी मे गौवंश के लिए जहाँ छाया की कोई व्यवस्था नहीं है । चारा के अभाव में गौवंश दम तोड़ रहे हैं ।
ग्रामीणों ने बताया कि संदीप श्रीवास्तव आदि की क्षेत्र में दबंगई है । ऐसे में गौशाला में किसी की भी जाने की हिम्मत नहीं है । यही वजह है किसी भी गौ सेवक की हिम्मत नहीं है कि उच्चाधिकारियों से यहाँ की दुर्दशा बयां कर सके । गौशाला की दुर्दशा व गौवंश की मौत की शाला का वायरल हुए वीडियो से भी अंदाजा लगाया जा सकता है ।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी उन्नाव से बंदहमीरपुर स्थित गौशाला की जांच कराकर गौवंश को संरक्षित कराए जाने व बीमार गौवंशों का इलाज कराए जाने की मांग की है । समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है ।
