फतेहपुर । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रतिनिधि प्रमुख व्यापारी नेता डाॅ. ओम प्रकाश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सक्रिय एवं व्यापारी हितों के लिए हर समय सजग रहने वाले डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि हाल ही में जालौन जिले के कोंच कस्बे में नवीन ज्वैलर्स नामक प्रतिष्ठान में डकैती पडी थी जिनके सहयोग में जब सक्रिय हुए और प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया तो प्रदेश अध्यक्ष ने सहयोग करने की जगह व्यापारियों को बुरा भला कहा । इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा किसी व्यापरी के यहाँ कुछ भी हो उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से कोई लेना देना नहीं । इस बात से होकर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है ।
डाॅ. ओम प्रकाश गुप्ता का कहना है कि वे किसी व्यापारी को अपमानित करने वाले उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से इस्तीफा दे दिया है । वे अपने स्तर से व्यापारी हितों के लिए कार्य करते रहेंगे ।
